फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मशरूम की खेती फायदे का सौदा

Tue, 12 Nov 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मशरूम।
विज्ञापन
चरखी दादरी। किसानों की आय बढ़ाने व उन्हें पारंपरिक खेती से बागवानी की लाभकारी फसल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरकार विभिन्न फसल पर अनुदान दे रही है। इसी कड़ी में मशरूम कंपोस्ट यूनिट लगाने पर अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मशरूम के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। किसानों में मशरूम खेती की सही जानकारी के अभाव में यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं होता, जबकि, बाजार में इसकी मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

उपायुक्त मुनीष शर्मा ने बताया कि जिले के किसान फसल विविधीकरण के तहत मशरूम की खेती को अपनाकर बाजार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जिले में उद्यान विभाग हरियाणा की ओर से चालू वित्त वर्ष में विभागीय योजना के तहत अनुदान राशि दी जाएगी। मशरूम कंपोस्ट व मशरूम प्रोडक्शन यूनिट की अधिकतम यूनिट कास्ट 20 लाख निर्धारित की गई है, जिसमें अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला में हाइड्रोपोनिक के लिए चार हजार स्क्वायर मीटर का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 3 हजार 450 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर यूनिट कास्ट रखी गई है। इसके लिए 35 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला बागवानी अधिकारी डाॅ. अरुण शर्मा ने बताया कि अनुदान योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान होर्टनेट.जीओवी.इन पर आवेदन कर सकते हैं। अनुदान राशि विभागीय गाइडलाइंस के अनुसार ही दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्यान अधिकारी एवं उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें