फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर का जायजा लेने निकलीं डीसी, दोबारा अतिक्रमण कर रहे दुकानदार को रोका, खुद खिंची फोटो

विज्ञापन
ढाणी फाटक के समीप किए गए अतिक्रमण की मोबाइल में फोटो लेतीं डीसी मनदीप कौर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत की गई कार्रवाई के बाद डीसी मनदीप कौर रविवार शाम स्वयं सड़कों का जायजा लेने निकलीं। डीसी ने 90 मिनट तक निरीक्षण किया और इस दौरान वो 11 जगहों पर रुकीं। पुराना दिल्ली रोड पर डीसी को एक दुकानदार दोबारा सरकारी जमीन पर सीढ़ी बनाता मिला और उसे तत्काल काम रोकने के आदेश दिए गए। वहीं, डीसी जब ढाणी फाटक पर पहुंची तो वहां भी आठ से दस फुट तक दुकानों के आगे चबूतरे बने मिले, जिनकी फोटो डीसी ने मोबाइल में ले ली।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े 5 बजे डीसी मनदीप कौर ने शहर का निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले वो परशुराम चौक पर पहुंची। यहां उन्होंने अतिक्रमण मुक्त करवाई गई जगह का अवलोकन किया और यहां चल रहे इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने के काम का भी जायजा लिया। इसके बाद आर्मी भर्ती कार्यालय के सामने रुकीं। वहां उन्हें सड़क के दोनों तरफ रेहड़ियां लगी मिली। इस पर संज्ञान लेकर उन्होंने ईओ अभे यादव को फोन घुमाया और इस मार्ग से रेहड़ियां हटवाने के निर्देश दिए। यहां का निरीक्षण कर डीसी पुरानी सब्जी मंडी रोड पर पहुंची। यहां भी सड़क पर रेहड़ियां खड़ी मिलीं।
इसके बाद डीसी रेलवे स्टेशन से पुरानी अनाज मंडी रोड पर पहुंची। यहां एक दुकानदार सड़क पर अपना सामान रखे मिला। डीसी ने उसे तत्काल यहां से सामान हटाने के निर्देश दिए। फिर डीसी पुराना दिल्ली रोड पर पहुंची। वहां एक दुकानदार मुहिम के दौरान तोड़ी गई सीढ़ी दोबारा बनाता मिला। डीसी ने गाड़ी रुकवाई और उक्त दुकानदार से तत्काल दोबारा करवाया गया निर्माण हटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर अतिक्रमण में ही उलझाकर रखोगे तो शहर और जिले की समस्याओं के समाधान समेत विकास कार्य कैसे करवा पाएंगे। इस पर दुकानदार कोई जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन


- डीसी ने ली फोटो तो दुकानदार अंदर रखने लगा सामान
पुराना दिल्ली रोड के बाद डीसी ढाणी फाटक पहुंची। वहां दुकानों के बाहर आठ से दस फुट के चबूतरे बने मिले। डीसी ने तत्काल गाड़ी से फोन निकाला और कब्जाधारियों की करतूत फोन में कैद कर ली। इसके बाद तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने बाहर रखा सामान उठाकर अंदर रखना शुरू कर दिया।

- कबाड़ी मार्केट में दो जगहों पर लिया जायजा
डीसी ने पहले गोशाला चौक से महेंद्रगढ़ चुंगी की तरफ जाने वाली सड़क पर दाई और खाली जमीन पर पड़े कबाड़ को लेकर जानकारी हासिल की। इसके बाद कबाड़ी मार्केट पहुंची और वहां की गई कार्रवाई का भी जायजा लिया।

- आठ जगह अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की जरूरत
निरीक्षण के बाद डीसी ने बताया कि अभी शहर में आठ जगह ऐसी हैं जहां अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की जरूरत है। इन सभी जगहों पर भी ड्राइव चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रहेगा। अब नालों और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार की बारी है।

- हाथ जोड़कर बोले लोग : मैडम आपने बहुत अच्छा काम किया, आमजन खुश
निरीक्षण के दौरान डीसी से आमजन भी मिले। ज्यादातर ने हाथ जोड़कर कहा कि मैडम आपने बहुत अच्छा काम किया है। इस कदम में आमजन आपके साथ है। शहर का सौभाग्य है कि कई सालों बाद जनसमस्याओं पर कड़ा संज्ञान लेने वाला अधिकारी मिला।

- 8 से 16 फुट तक हटाया गया अतिक्रमण
शहर के निरीक्षण के बाद डीसी मनदीप कौर ने पत्रकारों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि शहर में जो मुहिम चलाई गई उसके तहत करीब आठ से 16 फुट तक अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने कहा कि कुछ जगह अभी बची हैं और वहां भी अतिक्रमण जल्द हटवा दिया जाएगा।

- पक्के निर्माण भी होंगे ध्वस्त, दिए नेाटिस
डीसी ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान जो पक्के निर्माण रह गए, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। प्रशासन इन्हें भी ध्वस्त करवाएगा और इसके लिए विभाग की ओर से नोटिस दे दिए गए है। जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- पुलिस बूथ लग रहा गंदा, रंग-पेंट करवाओ
डीसी जब परशुराम चौक के समीप निरीक्षण कर रही थीं तो उनकी नजर पुलिस बूथ पर पड़ गई। डीसी ने तत्काल वहां तैनात पुलिसकर्मी को बुलाया और कहा कि ये गंदा लग रहा है। इसे ठीक रखो और इसे सुंदर बनाने के लिए रंग-पेट करवाओ।

वर्जन:
शहर की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारकर सुंदर बनाना प्रशासन का लक्ष्य है। रविवार शाम को शहर का निरीक्षण किया। कुछ जगह ऐसी मिली हैं जहां अतिक्रमण हटाना जरूरी है। इसके अलावा रेहड़ियों को भी शिफ्ट करवाया जाएगा, इसके लिए जगह भी देखी है। 5 जगहों पर रेहड़ियां शिफ्ट करवाने की योजना है। जल्द ही नालों और सफाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें