फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उपायुक्त ने बच्चों के साथ किया संविधान प्रस्तावना का वाचन

Sat, 25 Jan 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। देश का संविधान हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही कर्तव्यों का निर्वहन करने का मार्ग प्रशस्त करता है। संविधान के अंगीकृत करने की हम 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह वर्षगांठ हमें संविधान के उद्देश्यों से अवगत कराने का सशक्त माध्यम बन रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना हमें समाज के प्रति अपने अधिकारों की जानकारी का ज्ञान कराने के साथ ही सशक्त नागरिक के रूप में निभाई जाने वाली भूमिका के उद्देश्य से अवगत कराते हुए सार्थक संदेश देती है। जीवन को किस तरीके से समाज में यापन किया जाए, वे सभी प्रकार के माध्यम संविधान में निहित हैं। उन्होंने बच्चों को संविधान पढ़ऩे और उन्हें उनमें निहित अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर श्रेष्ठ नागरिक बनकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान ताकत व गौरव है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया।

फोटो- 31 बच्चों को सम्मानित करते उपायुक्त मुनीष शर्मा। प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें