फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: काले बादलों ने बढ़ाई बारिश की उम्मीद, पांच डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 04 Sep 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के लोहारू चौक से दोपहर तीन बजे का दृश्य। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट में रहे। जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। हालांकि, बूंदाबांदी इतनी कम रही कि इससे खेतों में खड़ी फसलों को कोई खास लाभ नहीं मिल पाया। किसान अब अच्छी और झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

पांच डिग्री गिरा दिन का तापमान
मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। वीरवार को जहां अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं शुक्रवार को यह पांच डिग्री गिरकर करीब 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली। दोपहर के समय भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा और लोगों को तेज धूप से राहत मिली।
बूंदाबांदी से किसानों को नहीं मिली राहत
किसानों का कहना है कि जिले में कुछ स्थानों पर हुई हल्की बूंदाबांदी से खेतों में खड़ी फसलों को पर्याप्त नमी नहीं मिल पाई है। खरीफ की फसलों को इस समय अच्छी बारिश की आवश्यकता है। खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा मिलेगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन

अच्छी बारिश का इंतजार
आसमान में दिनभर बादल छाए रहने से किसानों को उम्मीद बनी रही कि कभी भी तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, देर शाम तक जिले के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश नहीं हुई। किसानों का कहना है कि केवल बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से उनकी समस्या दूर नहीं होगी। खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए अच्छी बारिश जरूरी है।
बाजारों में भी दिखा मौसम का असर
गर्मी से राहत मिलने के कारण शुक्रवार को बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही बढ़ी। पिछले दिनों तेज गर्मी और उमस के कारण लोग दोपहर के समय घरों से निकलने से बच रहे थे। शुक्रवार को तापमान में गिरावट और बादल छाए रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिली है लेकिन किसानों की निगाहें अब आसमान पर टिकी हैं और उन्हें अच्छी बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें