फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के महिला वर्ग में दादरी की टीम ने जीता कांस्य पदक

Wed, 17 Dec 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पदक विजेता टीम का सम्मान करते हुए गणमान्य व्यक्ति।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य खो-खो संघ की ओर से झज्जर जिले के कस्बा मातनहेल में आयोजित 45वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के महिला वर्ग में दादरी जिले की टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन गत 12 से 14 दिसंबर तक किया गया था। इसमें प्रदेश के सभी जिलों की टीमों ने पुरुष व महिला वर्ग में भाग लिया था।
विज्ञापन

दादरी जिला खो-खो संघ के वरिष्ठ उप प्रधान शिवकुमार जिंदल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पहला स्थान जींद, दूसरा स्थान सोनीपत और तीसरा स्थान नूंह जिले की टीम ने प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला वर्ग के मुकाबलों में पहला स्थान जींद, दूसरा स्थान पानीपत तथा तीसरा स्थान संयुक्त रूप से कैथल व चरखी दादरी जिले की टीमों ने प्राप्त किया।
खो-खो संघ के अध्यक्ष सोनू कटारिया, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव सुरेश शर्मा ने विजेता टीमों को पदक व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हरियाणा खो-खो संघ के महासचिव बलवान सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार ढांडा, जिला झज्जर संघ के प्रधान अधिवक्ता राहुल, जिला पार्षद शिवकुमार खोरड़ा, रेफरी बोर्ड से महेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, दादरी संघ प्रधान कृष्ण कुमार, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट शिवकुमार जिंदल ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें