फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसजीएफआई राज्यस्तरीय क्रिकेट में दादरी की टीम प्रथम

Thu, 24 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेलों के क्षेत्र में कैप्टन जिले सिंह स्कूल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का शानदार परिचय दिया है। एसजीएफआई की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दादरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस विजेता टीम का हिस्सा विद्यालय की होनहार छात्रा तन्वी भी रहीं।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। टीम की इस सफलता ने दादरी के साथ-साथ कैप्टन ज़िले सिंह स्कूल को भी गौरवान्वित किया। विद्यालय परिवार ने छात्रा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत और खेलों के प्रति बढ़ते रुझान का सकारात्मक परिणाम बताया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपाल सांगवान एवं निदेशक जयपाल सांगवान ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए उसके साथ विशेष समय बिताया, उपलब्धि की सराहना की और उसका मनोबल बढ़ाया। प्रधानाचार्य राजपाल सांगवान ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात हैं।
विज्ञापन

निदेशक जयपाल सांगवान ने छात्रा एवं पूरी विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत है। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
विद्यालय परिवार ने दादरी की विजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैप्टन ज़िले सिंह स्कूल के लिए यह उपलब्धि विशेष है, क्योंकि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। एसजीएफआई राज्य स्तरीय क्रिकेट में प्रथम स्थान की यह उपलब्धि विद्यालय की खेल भावना, विद्यार्थियों की मेहनत और उनके निरंतर प्रयासों का गौरवपूर्ण परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें