फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी पुलिस ने 8000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपा

Tue, 09 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने आठ हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मध्य प्रदेश के भोपाल के थाना मिरसोद में जून 2025 में दर्ज एक प्राथमिकी में गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। आरोपी जिले के गांव खातीवास का रहने वाल श्रीभगवान है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दादरी सदर पुलिस थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतबीर सिंह को सूचना मिली थी कि गांव खातीवास निवासी श्रीभगवान भोपाल के थाना मिरसोद में दर्ज एक प्राथमिकी में फरार चल रहा है। जिस पर वे सोमवार को सूचना मिलते ही टीम के साथ गांव खातीवास में पहुंचे और आरोपी को काबू किया। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस को सूचित किया। मध्य प्रदेश पुलिस के आने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को उनके हवाले किया गया। आरोपी की सूचना देने वाले को पुलिस उपायुक्त भोपाल ने 8,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें