फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी गैंगवार : पुलिस मुठभेड़ में गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता घायल, जिगाना पिस्टल व 31 कारतूस बरामद

Thu, 13 Aug 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान जमीन पर गिरा आरोपी अमरजीत।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में 6 अगस्त को हुए गोलीकांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता अमरजीत उर्फ पंकज निवासी साहुवास को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक विदेशी जिगाना ऑटोमेटिक पिस्टल, 31 कारतूस व चार खोल, दो मैगजीन और बिना नंबर की सफेद बोलेरो गाड़ी बरामद की है। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि यह गैंगवार दादरी की प्रदीप कासनिया गैंग व काला साहूवास गैंग के बीच हुई है। दोनों गैंग के बीच कई वर्षों से लड़ाई चल रही है जिसमें काला साहूवास के 4 लोग तो प्रदीप कासनिया गैंग के एक सदस्य की मौत हो चुकी है। इसी गैंगवार के चलते अमित फतेगढ़िया पर हमला किया गया था।

गोपालवास की बणी में हुई मुठभेड़
पुलिस के अनुसार अपराध शाखा दादरी को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गांव गोपालवास की बणी स्थित श्मशान घाट के पास बिना नंबर की बोलेरो में अवैध हथियारों के साथ मौजूद है और किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
विज्ञापन



पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस को देखते ही आरोपी बोलेरो लेकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने वाहन छोड़ दिया और भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपी की चलाई एक गोली पुलिस अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने आरोपी को बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन आरोपी ने दोबारा फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।


गोलीकांड में भूमिका स्वीकारी
घायल आरोपी को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुद को काला साहुवास गैंग का सरगना बताते हुए 6 अगस्त की गोलीबारी में अपनी भूमिका स्वीकार की। उसने बताया कि उसी के कहने पर अन्य आरोपियों ने अमित फतेहगढ़िया और उसके साथियों पर फायरिंग की थी।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। आरोपी के खिलाफ थाना बाढड़ा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 121(1), 132, 221 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1)(A), 27, 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और संगठित गैंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


वर्सन:
पुलिस की ओर से गोलीकांड में शामिल आरोपी मुख्य साजिशकर्ता अमरजीत उर्फ पंकज निवासी साहुवास को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए 6 टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

-कप्तान सिंह, डीएसपी, दादरी।

मुठभेड़ के दौरान जमीन पर गिरा आरोपी अमरजीत। - फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें