दादरी के रावलधी बाईपास नाके पर वाहन चालक से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
चरखी दादरी। दिल्ली में सोमवार शाम को एक कार में हुए धमाके की घटना के बाद दादरी जिला पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। जिला में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
दादरी शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित नाकों पर पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। नाकों से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से निगरानी की जा रही है। इन वाहनों में सवार लोगों से पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की ओर से नाकों से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। जीआरपी टीम की ओर से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों व यहां से गुजरने वाली ट्रेनों पर पैनी नजर रखी जा रही है।