बिरहीकलां डाइट में आयोजित जिलास्तरीय लोक नृत्य स्पर्धा की विजेता टीम शिक्षकों के साथ।
चरखी दादरी। डाइट बिरहीकलां में जिलास्तरीय लोक नृत्य व रोल प्ले गतिविधि आयोजित की गई। वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ व डाइट प्राचार्य नवरत्न पांडे ने बताया कि डीआरयू विंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दादरी ब्लॉक से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बौंदकलां राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय की टीम ने हासिल किया जबकि इस आयोजन में बाढड़ा ब्लॉक की टीम पहुंची ही नहीं।
नवरत्न पांडे ने बताया कि रोल प्ले एक्टिविटी में मिसरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ही टीम पहुंची, लेकिन एससीईआरटी की नियमावली के अनुसार कार्यक्रम न होने के कारण उन्हें कोई स्थान हासिल नहीं हुआ। प्राचार्य एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. नवरत्न पांडे ने बताया कि टीम इंचार्ज व विद्यालय मुखिया नियमावली को ठीक से नहीं पढ़ते, इससे प्रतिभागियों को काफी असुविधा होती है।
डाइट से सहायक प्रोफेसर सोमबीर जाखड़, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय भिवानी से डॉ. हनीफ व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शीशवाला से प्राचार्य विजय कुमार ने कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर सुशील कुमार, राकेश गोदारा, डॉ. हरीश, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. मोनिका, देवेंद्र, पुष्पकौर, सुनीता, राजेश लिपिक, संजीव लिपिक, अनदीप लिपिक, हरपाल व रमेश लिपिक आदि उपस्थित रहे।