फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता दिवस के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन 8 को

Fri, 01 Aug 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 8 अगस्त को सांस्कृतिक टीमों का चयन किया जाएगा। इस दौरान चयन के लिए टीमों की ओर से दी जाने वाली केवल उन्हीं प्रस्तुतियों पर विचार किया जाएगा, जो पूरी होंगी। चयन प्रक्रिया में कोई भी शिक्षण संस्थान भाग ले सकता है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित तैयारियों को समय पर पूरा करने को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और उसके बाद पीटी डंबल शो आदि होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों का चयन आगामी 8 अगस्त को होगा। एक कमेटी टीमों की प्रस्तुति के आधार पर चयन करेगी। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन अथवा सूचना की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

अधूरी प्रस्तुति मान्य नहीं होगी: किसी भी शिक्षण संस्थान की टीम निर्धारित तिथि एवं स्थान पर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाली टीम को पूरी प्रस्तुति का प्रदर्शन करना होगा। अधूरी प्रस्तुति वाली टीम के चयन को लेकर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें