फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआं पूजन का दोस्त को निमंत्रण देकर आ रहे सीआरपीएफ जवान की हादसे में मौत

विज्ञापन
संदीप का फाइल फोटो। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बेटा होने पर बीस दिन की छुट्टी लेकर रविवार सुबह अपने गांव कालियावास पहुंचे सीआरपीएफ जवान की रात को सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे के कुआं पूजन का दोस्त को निमंत्रण देकर सिपाही संदीप बाइक से अपने गांव लौट रहा था। गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया। मातनहेल चौकी पुलिस ने जवान के शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया। मृतक के भाई और आर्मी जवान के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव कालियावास निवासी संदीप (27) सीआरपीएफ में सिपाही था। संदीप 2015 में भर्ती हुआ था और आजकल उसकी पोस्टिंग मध्य-प्रदेश के नीमच में थी। गत 31 अगस्त को ही वो पिता बना था और बीस दिन की छुट्टी लेकर एक सितंबर को ही घर आया था। शाम करीब पांच बजे संदीप खातीवास गांव निवासी अपने दोस्त को बेटे के कुआं पूजन का निमंत्रण कार्ड देने के बाद बाइक से गांव लौट रहा था। रात करीब नौ संदीप की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल संदीप को सिविल अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई सविंद्र ने बताया कि वे दो भाई थे और संदीप छोटा था। गत 31 अगस्त को ही संदीप की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। नौ अगस्त को घर में कुआं पूजन कार्यक्रम होना था। इसके चलते ही रविवार सुबह संदीप बीस दिन की छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। मातनहेल चौकी पुलिस ने मृतक जवान के बड़े भाई सविंद्र के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मातनहेल पुलिस चौकी के एएसआई संजय ने बताया कि कालियावास गांव के समीप रविवार रात करीब नौ बजे हादसा हुआ। हादसे में कालियावा निवासी एवं सीआरपीएफ जवानन संदीप की मौत हो गई। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें