फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नीमड़ी के समीप नहर टूटने से फसलों में जलभराव

Thu, 15 Jan 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी के ओवरफ्लो होने से गांव नीमड़ी के समीप नहर टूट गई जिससे सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। बुधवार सुबह नहर टूटने की घटना सामने आते ही आसपास के खेतों में नहर का पानी तेजी से फैल गया। इससे सरसों और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण किसानों के अनुसार नहर में अधिक पानी छोड़े जाने के कारण करीब 25 फीट तक कटाव बन गया जिससे पानी खेतों में घुस गया। सुबह खेतों की ओर पहुंचे किसानों ने जब फसलें डूबी देखीं तो तुरंत नहर टूटने की सूचना प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी अमित मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद नहर पाटने का काम शुरू करवाया गया। जेसीबी मशीनों की मदद से कटाव भरने और पानी के बहाव को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर में पानी की सप्लाई तुरंत बंद कर कटाव को पूरी तरह भरा जाए, ताकि आगे और फसलों को नुकसान न पहुंचे। किसानों का कहना है कि समय रहते नहर की मरम्मत और निगरानी न होने से इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें