फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक माह में 250 लोगों को रोडवेज बसों में बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा, 72,750 रुपये का लगाया जुर्माना

Thu, 15 Jan 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोडवेज बस में यात्रियों की टिकट चेक करते हुए फ्लाइंग टीम।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रा कर परिवहन विभाग को चूना लगा रहे लोगों पर लगाम लगाने के लिए डिपो की ओर से नियुक्त तीन उड़नदस्ता टीमों ने दिसंबर माह में 1,038 बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 250 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया और उनसे नियमानुसार 72,750 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना हे कि नियुक्त की गई उड़नदस्ता टीमें लगातार सभी रूटों से गुजरने वाली बसों की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों व रुपये लेकर टिकट न देने वाले परिचालकों पर शिकंजा कसने के लिए दादरी डिपो की ओर से जीएम, टीएम व बस फ्लाइंग टीमें बनाई गई हैं। दिसंबर माह में तीनों टीमों ने विभिन्न रूटों से गुजरने वाली 1,038 बसों की चेकिंग की। तीनों फ्लाइंग टीमों ने 250 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। इसके अलावा जीएम टीम ने दो परिचालकों को भी रुपये लेकर टिकट न देने पर गबन के केस बनाए। टीमों ने पकड़े गए यात्रियों से 72,750 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इन टीमों ने इतनी बसों की चेकिंग की
टीम का नाम कुल बसों की जांच
जीएम फ्लाइंग 307
टीएम फ्लाइंग 335
बस फ्लाइंग 316


परिवहन विभाग को उठाना पड़ रहा है नुकसान
सरकार की ओर से अनेक श्रेणियों के लिए निशुल्क बस पास बनाए गए हैं। वहीं इसके अलावा बसों में बिना टिकट लेकर सफर करने से विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। विभाग की टीमें घाटे को पाटने के लिए लगातार बसों की चेकिंग कर रही हैं, ताकि विभाग को होने वाले नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके।
विज्ञापन


वर्जन :
दादरी डिपो की ओर से तीन टीमों का गठन किया गया हैं, सभी टीमें परिवहन विभाग के सभी डिपुओं की बसों की चेकिंग करती हैं। टीमें यात्रियों के अलावा परिचालक के दस्तावेजों और काटी गई टिकटों की जांच करते है। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें