फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 15वीं नेशनल इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता में क्रिस्पी धनेटिया ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
महिला तीरंदाज क्रिस्पी धनेटिया को सम्मानित करते जनसंगठनों के पदाधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। लखनऊ के सेठ एमआर जयपुरिया गोयल कैंपस में आयोजित 15वीं नेशनल इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर निवासी क्रिस्पी धनेटिया ने स्वर्ण पदक जीता है। होनहार युवा महिला तीरंदाज को ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंदिर प्रधान रमेश फोगाट, महावीर कौशिक, रतनलाल बजाज, प्रवीण गर्ग, हरीश गर्ग, प्रेम अग्रवाल, साधुराम शर्मा, अमित कुमार, महिला संकीर्तन मंडल की अध्यक्ष सुनीता फोगाट व ज्योति फोगाट ने होनहार बेटी क्रिस्पी को शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। विभिन्न संस्थाओं से जुड़े रोहतास शर्मा, पुनीत शास्त्री, रमेश शास्त्री, सोनू शास्त्री, अशोक शास्त्री व पंडित कालूराम शास्त्री ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ क्रिस्पी धनेटिया को आशीर्वाद दिया।
क्रिस्पी ने बताया कि प्रतियोगिता से एक सप्ताह पूर्व उसने ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर में नया धनुष लाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की थी और भगवान का आशीर्वाद लेकर ही वो प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई थी। अब क्रिस्पी ने मंदिर पहुंचकर स्वर्ण पदक भगवान भोलेनाथ के चरणों में अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें