फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोहतक फाटक आरओबी निर्माण के लिए शिफ्ट होंगी बिजली की 4 लाइनें

Sun, 05 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोहतक रोड फाटक जहां आरओबी बनना है। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के रोहतक फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के लिए बिजली निगम को चार लाइनें और पोल शिफ्ट करने पड़ेंगे। निगम के आगणन के अनुसार इस काम पर करीब 3.32 करोड़ रुपये खर्च आएगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने इसकी डेढ़ प्रतिशत राशि बिजली निगम के खाते में डाल दी है। अब 30 दिन के अंदर बिजली निगम के अधिकारी लाइनों और पोल को शिफ्ट करने की कवायद शुरू करवा देंगे। यह काम पूरा होने के बाद एजेंसी आरओबी निर्माण कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

रोहतक रोड आरओबी निर्माण की मांग करीब दो दशक पुरानी है। करीब डेढ़ दशक पहले इसका खाका तैयार हुआ था। लंबे इंतजार के बाद लोनिवि ने रोहतक रोड फाटक पर बनने वाले आरओबी की निविदा जून के अंतिम सप्ताह में आमंत्रित की थी। दस एजेंसियों ने आरओबी बनाने में रुचि दिखा आवेदन किया तो निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई।
इसके बाद आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लग गई। इस कारण एजेंसी को कार्यादेश जारी नहीं किए जा सके। एमसीसी हटने के बाद से ही अधिकारी इस परियोजना पर काम शुरू कराने की औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। बिजली निगम को बजट राशि देना भी इसी में से एक औपचारिकता है।
विज्ञापन


कौन-सा विभाग खर्च करेगा, कितनी राशि
आरओबी तैयार करने में करीब 78 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें से 40 करोड़ रुपये लोनिवि और 18 करोड़ रुपये रेलवे की ओर से खर्च होंगे। बाकी 20 करोड़ रुपये वन विभाग, बिजली निगम और अन्य विभागों के कामों में खर्च होंगे। लोनिवि निविदा प्रक्रिया पूरी कर चुका है और एजेंसी का काम शुरू कराने से पहले अन्य विभागों से जुड़े काम यहां करवाए जाने हैं। बिजली निगम से इसकी शुरुआत कर दी गई है।

- 880 मीटर की लंबाई में लोनिवि तो 60 मीटर में रेलवे करवाएगा काम

शहर में बनने वाले तीसरे आरओबी की लंबाई करीब 940 मीटर रहेगी। 880 मीटर लंबाई में आरओबी निर्माण कार्य लोनिवि करवाएगा जबकि रेलवे लाइनों के ऊपर 60 मीटर का काम रेलवे की ओर से करवाया जाएगा। यह आरओबी फोरलेन बनेगा। इससे यहां जाम की समस्या का समाधान होगा। आरओबी के बीच डिवाइडर बनेगा। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनेंगे। दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई 7.5 मीटर और फुटपाथ की चौड़ाई डेढ़ मीटर रहेगी।




- 20,000 वाहन चालकों को राहत देगा आरओबी

रोहतक फाटक से रोजाना 20,000 से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। ट्रेनों की आवाजाही के चलते यह फाटक दिन में 25 से 30 बार बंद होता है। एक बार फाटक बंद होने पर वाहन चालकों के 15 से 20 मिनट खराब हो जाते हैं।



रोहतक रोड फाटक निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले बिजली निगम लाइनें और पोल शिफ्ट करेगा। इस कार्य पर करीब 3.32 करोड़ रुपये लागत आएगी। हमने करीब डेढ़ प्रतिशत राशि बिजली निगम में जमा करवा दी है और शेष राशि भी जल्द दे दी जाएगी। अब बिजली निगम को लाइन शिफ्टिंग कार्य 30 दिन में शुरू करना होगा। -अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, लोनिवि, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें