फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मतदान से पूर्व 3 बार अखबार और टीवी पर देनी होगी आपराधिक मामलों की सूचना

Sun, 08 Sep 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियों को भी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर करनी होगी सार्वजनिक, जिला निर्वाचन
विज्ञापन

अधिकारी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों व ऐसे उम्मीदवारों को खड़ा करने वाले राजनीतिक दलों को मतदान से पहले 3 बार टेलीविजन चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से इस संबंध में जानकारी प्रकाशित करनी होगी। साथ ही राजनीतिक दलों को इनकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट व पोर्टल सहित अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देनी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों को एक स्थानीय व एक राष्ट्रीय समाचार पत्र, फेसबुक और ट्विटर (एक्स) सहित राजनीतिक पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने उम्मीदवारों की आपराधिक जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपनी वेबसाइट पर आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों की पूर्ण जानकारी अपलोड करें। यह विवरण उम्मीदवार के चयन के 48 घंटे के भीतर प्रकाशित किए जाएं और संबंधित राजनीतिक दल को उम्मीदवार के चयन के 72 घंटे के भीतर निर्वाचन आयोग के समक्ष इन निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों के आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्रकाशित करनी होगी। होमपेज पर एक कैप्शन ‘आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार‘ लिखा होना भी जरूरी है जिससे मतदाता को जानकारी पहुंचनी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें