फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चार युवकों ने पहले शराब पी, फिर कर दी दोस्त की हत्या; मां से कहा था दोस्तों के लिए भी खाना बना देना

Fri, 04 Apr 2025 07:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में चार दोस्तों ने एकसाथ बैठकर पहले शराब पी। इसके बाद तीन युवकों ने मिलकर चौथे दोस्त की जान ले ली। यह आरोप मृतक के परिवार वालों ने लगाए हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव कंहेटी निवासी युवक का शव शराब ठेके के पास एक बंद मकान के पीछे मिला है। मृतक विक्रम (24) के पिता बलबीर सिंह ने उसके तीन दोस्तों पर ही हत्या कर शव वहां फेंकने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके तीन दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इमलोटा चौकी प्रभारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कंहेटी गांव में नरेंद्र के बंद मकान के पीछे कंहेटी गांव निवासी विक्रम का शव पड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और उसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे शव दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


वहीं, मृतक के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि उनका छोटा बेटा विक्रम वीरवार रात अपने दोस्तों कंहेटी निवासी साहिल और बलकरा निवासी कृष्ण व संदीप के साथ कंहेटी गांव निवासी नरेंद्र के बंद मकान की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। उसके दोस्तों ने ही विक्रम की हत्या कर शव मकान के पीछे डाल दिया और वहां से फरार हो गए। बलबीर सिंह ने पुलिस से हत्याकांड की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, बलबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस को घटनास्थल के समीप से शराब की तीन खाली बोतलें बरामद हुईं।

रात को मां से हुई थी बात
पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक विक्रम की वीरवार रात अपनी मां से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान विक्रम ने बताया था कि वो अपने दोस्तों के साथ है। इतना ही नहीं विक्रम ने मां से कहा था कि वो उसके तीन दोस्तों का भी खाना बना दे। इसके बाद विक्रम घर नहीं आया और उसकी मां ने कॉल की तो मोबाइल बंद आया।

दो आरोपी सुबह पहुंचे गांव कंटेही
इमलोटा चौकी प्रभारी ने बताया कि बलकरा निवासी कृष्ण और संदीप विक्रम के दोस्त थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वो कंहेटी गांव पहुंचे और उन्होंने ही विक्रम का शव नरेंद्र के मकान के पीछे पड़ा होने की सूचना दी। वहीं, सरपंच प्रतिनिधि अजय समेत अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उसके बाद पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
इमलोटा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई संदीप कुमार का कहना ह कि मृतक विक्रम के पिता बलबीर सिंह के बयान पर बलकरा निवासी कृष्ण, संदीप समेत कंहेटी निवासी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चारों दोस्तों ने वीरवार रात शराब का सेवन किया था और घटनास्थल के समीप से शराब की तीन बोतलें बरामद हुई हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें