फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: तस्दीक करने गए कानूनगो और पटवारी के सामने किसान को पीटा, पुलिस ने सात आरोपियों पर दर्ज मामला

Fri, 30 Jun 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस को दिए बयान में बेरला निवासी महाबीर ने बताया कि उनका परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी खेत जोतता आ रहा है। खेत के चारों तरफ पत्थर व पोल-तार की बाड़ उसने करवाई हुई थी। 28 जून को वो खेत में पहुंचा तो उसे पोल-तार बाड़ और तीन पत्थर टूटे मिले। उसने मौका की तस्दीक के लिए पटवारी को लिखित में दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के बेरला गांव में तस्दीक करने गए कानूनगो और पटवारी के सामने एक किसान से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल ने आरोपी पक्ष पर नुकीली वस्तु से हमला करने का आरोप लगाया है, जिससे वो लहूलुहान हो गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने उसके बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में बेरला निवासी महाबीर ने बताया कि उनका परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी खेत जोतता आ रहा है। खेत के चारों तरफ पत्थर व पोल-तार की बाड़ उसने करवाई हुई थी। 28 जून को वो खेत में पहुंचा तो उसे पोल-तार बाड़ और तीन पत्थर टूटे मिले। उसने मौका की तस्दीक के लिए पटवारी को लिखित में दिया था। महाबीर ने बताया कि उसकी लिखित मांग पर कानूनगो और पटवारी मौके पर आए तो विपक्षी पक्ष ने तस्दीक करवाने से इंकार कर दिया। महाबीर ने बताया कि दूसरे पक्ष के जहन में ये बात थी कि अगर तस्दीक हो गई तो गिरदावरी महाबीर के नाम हो जाएगी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बात को लेकर खूब विरोध हुआ और उसी दौरान दूसरे पक्ष के एक शख्स ने नुकीली वस्तु से उसकी गर्दन पर हमला करने का प्रयास किया। हमले के दौरान उसके होंठ पर चोट लगी और वो लहूलुहान हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के अन्य लोगों ने उससे मारपीट की और उसके बेटे ने मदद के लिए डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिये उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें