फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: शराब के नशे में किया झगड़ा, पुलिस वाहन को देख ठेके में घुसे तीन युवक

Tue, 18 Apr 2023 10:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस हेड कांस्टेबल रवि कुमार के नेतृत्व में सिटी थाना पुलिस रोहतक रोड पर गश्त कर रही थी। टीम जब रावलधी चौक पर पहुंची तो तीन युवक सड़क पर झगड़ा करते नजर आए। उक्त युवकों की पुलिस वाहन पर नजर पड़ी तो वो भागकर शराब ठेका में घुस गए।
विज्ञापन
demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादारी के रावलधी चौक पर शराब के नशे में सड़क पर झगड़ा करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया और सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गय। तीनों आरोपी रावलधी के रहने वाले है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल रवि कुमार के नेतृत्व में सिटी थाना पुलिस रोहतक रोड पर गश्त कर रही थी। टीम जब रावलधी चौक पर पहुंची तो तीन युवक सड़क पर झगड़ा करते नजर आए। उक्त युवकों की पुलिस वाहन पर नजर पड़ी तो वो भागकर शराब ठेका में घुस गए। इसके बाद पुलिस टीम भी शराब ठेका के अंदर पहुंची और तीन युवकों को काबू कर लिया। इस दौरान उक्त युवकों के शराब का सेवन करने की बात भी सामने आई। आरोपियों की पहचान रावलधी निवासी चांद, आकेश और राहुल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें काबू करके सिटी थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें