फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में हत्या: दो दिन से लापता युवक का शव जोहड़ में मिला, मुंह पर लगी थी टेप, पांव भी बंधे मिले

Fri, 07 Jan 2022 05:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

गुडाना निवासी मृतक युवक रोहतक के पं. नेकीराम कॉलेज का छात्र था। पांच जनवरी को वह बिना बताए घर से निकल गया था, इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस, दूसरी ओर मृतक अमन का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में दो दिन से लापता गुडाना निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के जोहड़ से बरामद हुआ। मृतक के मुंह पर टेप लगी मिली जबकि उसके दोनों पांव भी बंधे थे। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। बाढड़ा डीएसपी देशराज का कहना है कि जल्द ही पुलिस इस मामले को सुलझा लेगी और इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल पहुंचे गुडाना निवासी नरेश ने बताया कि वो जेबीटी शिक्षक है और उनकी पोस्टिंग अजीतपुरा राजकीय स्कूल में है। उनके एक बेटा और एक बेटी थी। बेटा अमन (22) बड़ा था और वो रोहतक के नेकीराम कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। नरेश ने बताया कि उसका बेटा अमन गत पांच जनवरी की अलसुबह बिन बताए घर से निकला था। परिजन तब से ही उसके नंबर पर लगातार फोन कर संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अमन का नंबर ऑफ आ रहा था।

नरेश ने बताया कि उन्होंने अमन के लापता होने की शिकायत पुलिस को दे दी थी, जिसके आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव देखा। सूचना पाकर वो भी मौके पर पहुंचा। नरेश ने बताया कि तालाब में मिला शव उसके बेटे अमन का मिला।
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आई। इससे पहले झोझूकलां थाना पुलिस के अलावा सीआईए व स्पेशल स्टाफ टीम भी मौके पर पहुंची। डीएसपी देशराज ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें