फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: ऑक्सीजन सिलिंडर की गाड़ी और 1.15 लाख की नकदी के साथ चालक लापता

Sat, 16 Sep 2023 04:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

गाड़ी मालिक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने चालक पर अमानत में ख्यानत का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में ऑक्सीजन सिलिंडर की गाड़ी और 1.15 लाख की नकदी लेकर निकला एक चालक लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। वहीं, गाड़ी मालिक ने इसकी शिकायत सिटी थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली रोड निवासी अमित बंसल ने बताया कि वो ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की सप्लाई का काम करता है। उसके पास एक गाड़ी भी है और उत्तर-प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के रामपुरा निवासी सुरेश पाठक को उसने चालक के तौर पर रखा हुआ है।
 

अमित बंसल ने बताया कि सुरेश पाठक 13 सितंबर को सिलिंडर की गाड़ी और 1.15 लाख रुपये की नकदी लेकर झज्जर स्थित एक कंपनी के लिए रवाना हुआ था। 13 सितंबर को ही देर शाम उसके पास कंपनी से फोन आया कि गाड़ी कंपनी में नहीं पहुंची है।

 

इसके बाद अमित ने सुरेश को फोन किया तो उससे संपर्क नहीं हो पाया। उस पर विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए अमित ने मामले की शिकायत सिटी थाने में दी जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें