फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: बिजली फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े एएलएम का करंट से हाथ झुलसा, जेई पर केस दर्ज

Mon, 15 Apr 2024 02:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

बौंदकलां थाना पुलिस ने फिलहाल जेई चंद्रभान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएलएम सांजरवास सब डिविजन में तैनात है, घटना 12 अप्रैल की है, रविवार शाम पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में सांजरवास सब डिविजन में बिजली फॉल्ट ठीक करने गए तीन एएलएम में से एक को पोल पर चढ़ने से करंट लग गया। इससे उसका हाथ झुलस गया। घायल एएलएम ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेई पर केस दर्ज करवाया है और साथ ही मामले की जांच कर लापरवाही के जिम्मेदार अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


एएलएम आशीष कुमार ने पुलिस को बताया वह गांव माईकलां का स्थायी निवासी है और सांजरवास सब डिविजन के तहत पड़ने वाले बौंदकलां में डीसी रेट पर कार्यरत है। उसने बताया कि गत 12 अप्रैल को वह एएलएम भूपेंद्र व अपिल के साथ बौंद शिकायत केंद्र से जेई चंद्रभान के निर्देशानुसार गांव बौंदकलां में जलघर की बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए गया था।

 वे बिजली लाइन ठीक करने के लिए पोल के पास पहुंचे, वहां एचटी का जंपर टूटा हुआ था। इसके बाद भूपेंद्र ने लाइन ठीक करने के लिए ग्रुप में मैसेज डालकर अनुमति मांगी। बाद में जेई चंद्रभान को फोन कर सूचना भी दी।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद जेई ने फोन कर बताया कि वाटर बॉक्स बौंद के मालकोष डीएस, बौंद डीएस व ऊण एपी लाइन पर काम करने की अनुमति मिल गई है, अब काम कर सकते हो। इसके बाद वह लाइन ठीक करने के लिए आशीष पोल पर चढ़ गया। उसने जैसे ही प्लास से जंपर को पकड़ा तो करंट लगने वह नीचे गिर गया और उसका एक हाथ झुलस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें