फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: लोहारू रोड पर एसएचओ की सरकारी गाड़ी से टकराई बाइक, व्यक्ति की मौत

Thu, 03 Aug 2023 11:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

बुधवार देर शाम वो दो बाइक पर सवार युवक पानी लेने जा रहे थे। उसी दौरान जब वो लोहारू रोड पार करने लगे तो बाढड़ा की तरफ से आ रहे पुलिस वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी- लोहारू रोड पर भैरवी के पास बुधवार देर शाम सदर थाना एसएसओ की गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नरसिंहवास निवासी व्यक्ति की मौतहो गई। मृतक की पहचान कैलाश (50) के रूप में हुई। सिविल अस्पताल में आज मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार गांव नरसिंहवास निवासी कैलाश भैरवी स्थित एक गद्दा फैक्टरी में पिछले 12 साल से बतौर चालक काम कर रहा था। उसी फैक्टरी में बिहार निवासी सोना सिंह भी काम करता है। बुधवार देर शाम वो दोनों बाइक पर सवार होकर पानी लेने जा रहे थे। उसी दौरान जब वो लोहारू रोड पार करने लगे तो बाढड़ा की तरफ से आ रहे पुलिस वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी देर रात सिविल अस्पताल पहुंच गए। सदर थाना पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। 
विज्ञापन


मृतक के हैं तीन बच्चे, नहीं बचा कोई कमाने वाला
हादसे में दम तोड़ने वाले कैलाश के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। कैलाश कई सालों से ड्राइवरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद अब घर पर कमाने वाला कोई नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें