फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चरखी-दादरी में नेशनल हाईवे 152डी पर हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई; एक युवक की मौत

Fri, 16 Jan 2026 12:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी में नेशनल हाईवे 152डी पर गांव चिड़िया के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कुशल गोयल की मौत हो गई जबकि भारत भूषण, शेखर, तरसेम व कर्णवीर को हल्की चोटें लगी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 152डी पर दादरी जिले के गांव चिड़िया के समीप शुक्रवार सुबह एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार युवक चोटिल हो गए। मृतक 21 वर्षीय कुशल गोयल पंजाब के पटियाला जिले के गांव ककराला का रहने वाला था। पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला जिले से फोटोग्राफर्स की एक टीम राजस्थान के सीकर जिले के रींगस के समीप मुंडरू गांव में तीन दिवसीय कीर्तन की कवरेज करने के लिए जा रही थी। टीम में शामिल पांचों दोस्त देर रात करीब दो बजे पटियाला से सेंट्रो कार में सवार होकर रींगस के लिए चले थे। शुक्रवार सुबह जब वे नेशनल हाईवे 152डी पर गांव चिड़िया के समीप पहुंचे तो अचानक पशु आगे आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कुशल गोयल की मौत हो गई जबकि भारत भूषण, शेखर, तरसेम व कर्णवीर को हल्की चोटें लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर चिड़िया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें