फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने क्षेत्र की छोटी-बड़ी घटना पर पैनी नजर रखें थाना प्रभारी: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी ने सोमवार शाम जिला के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कानून व्यवस्था कायम रखने, अपराध रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़, शिकायतों की जांच व निपटारा और अन्य पुलिस कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का पहला कार्य कानून व्यवस्था कायम रखना है। अपने-अपने अधिकारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जाएं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में न लेने दें और जरूरत पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई करें। अपने क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना पर पैनी नजर रखें। गश्त के दौरान व नाकाबंदी के दौरान प्रभावी रूप से वाहनों की चेकिंग करें। इसके अलावा शराब, जुआ, मादक पदार्थ व अवैध हथियार रखने के आरोपियों को भी तुरंत गिरफ्तार करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वांछित अपराधियों व उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुनें और कानून अनुसार त्वरित कार्रवाई अमल में लाएं। सभी उप पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहे और लोगों की समस्या प्राथमिकता से सुनें और जल्द से जल्द समाधान का प्रयास करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में बाढड़ा डीएसपी अनिल कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह व दादरी डीएसपी रमेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें