लांबा गांव निवासी रिसाल सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। सोमवार को दोनों हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने दबिश भी दी। वहीं, बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद से दोनों आरोपी गांव में नजर नहीं आए हैं। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं।
गौरतलब है कि गांव लांबा के अड्डे परचाय का खोखा चलाने वाले रिसाल सिंह की शनिवार रात गना रेतकर हत्या कर दी थी। रविवार सुबह रिसाल सिंह का शव खोखे के समीप जमीन पर पड़ा मिला था। मृतक के बड़े बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया था और बौंदकलां थाना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी अभी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। वहीं, पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है और मौके-ए-वारदात से डंप भी उठाए गए हैं। इससे यह पता चल सकेगा कि शनिवार रात खोखा के आसपास कौन-कौन मौजूद था।
आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश: पुलिस प्रवक्ता पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि इस संबंध में दो नामजद लोगों पर हत्या का केस दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।