फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने 17 तक खेतों में जाने के रास्ते नहीं बनवाए तो किसान करेंगे आंदोलन : पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-152डी निर्माण के चलते खेतों में जाने वाले रास्ते बंद होने से खफा रानीला के किसानों का पांच सितंबर से चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने समस्या के प्रति प्रशासन की नजरअंदाजी से खफा होकर नारेबाजी भी की। सोमवार को प्रदेश किसान जनहित समिति पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान के नेतृत्व में धरने को समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन

सुनील पहलवान ने कहा कि अगर सरकार व प्रशासन ने17 सिंतबर तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो फिर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं को लेकर विधायक और जिला उपायुक्त समेत विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बरकरार है। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में जाने के लिए रास्ते की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव बिजेंद्र सहरावत, महासचिव कैलाश सिंह, दादरी हलका प्रधान राजपाल सांगवान, बौंद ब्लॉक प्रधान राजबीर बास, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच जगदेव कंहेटी, पूर्व सरपंच धर्मबीर टिकाण, कृष्ण महराणा आदि धरनास्थल पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें