फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो से चालक का पर्स चुराकर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी बीमार मां को अस्पताल में भर्ती कराकर बाहर निकल रहे आटो चालक को अपने आटो के पास एक युवक खड़ा दिखा। इस पर वो जल्दी में आटो के पास पहुंचा। उसे देखकर वहां खड़ा युवक आनन-फानन में भाग निकला। ऑटो चालक ने उसका पीछा किया पर उसे पकड़ नहीं सका। ऑटो चालक ने कहाकि जल्दबाजी में वह ऑटो में ड्राइविंग सीट के पास अपना पर्स रख गया था। भागने वाला युवक उसकी पर्स लेकर भाग गया। पर्स में पांच हजार रुपये व अन्य कागजात थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिसरी गांव निवासी ऑटो चालक राजेश ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए वो मां को आटो में बैठाकर रोहतक रोड स्थित यादव अस्पताल लेे गया। शाम 6:30 बजे वो अस्पताल पहुंचा और ऑटो से उतारकर मां को अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मां को भर्ती कर लिया। अस्पताल में भर्ती कराकर राजेश कुछ समय बाद अस्पताल से बाहर निकला तो उसने अपने आटो के पास एक युवक को खड़ा देखा। जैसे ही राजेश अपने ऑटो के पास गया तो वह युवक भाग गया। इस बीच एक युवक ऑटो से उतरकर भागता दिखाई दिया। राजेश ने बताया कि ऑटो के पास पहुंचकर उसने हैंडल के समीप रखा पर्स देखा तो गायब मिला। उसकी पर्स में करीब पांच हजार रुपये और अन्य दस्तावेज भी थे। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--
वर्जन::
मिसरी निवासी राजेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पर्स ऑटो से चोरी करने का आरोप है। जल्द ही पुलिस आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार, एचसी एवं जांच अधिकारी, सिटी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें