आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
चरखी दादरी। 11 केवी महेंद्रगढ़ फीडर पर मेटीनेंस के चलते रविवार को शहर के कई एरिया में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली निगम के जेई महेश कुमार दहिया ने बताया कि मरमत्त का काम दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान कोर्ट कांप्लेक्स, रेस्ट हाउस, डीसी आवास, सदर व सिटी थाना सहित दूरदर्शन रिले केंद्र आदि स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।