झोझूकलां गांव निवासी एक किसान की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार झोझूकलां निवासी वजीर सिंह (45) मंगलवार सुबह सिंचाई करने खेत में गया था। जब वह मोटर चालू करने लगा तो स्टार्टर दबाते ही उसे करंट का झटका लगा। कुछ देर बाद वजीर सिंह का बेटा उसका खाना लेकर खेत में पहुंचा तो वह अचेत मिला। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और वजीर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के पिता हुक्म सिंह के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसके दो बच्चे है। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।