फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद और सामाजिक संस्थाएं कचरा उठान के लिए आईं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद सफाई कर्मचारी लगातार चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। इनमें से कुछ कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में खड़े कचरे का उठान करने वाले ट्रैक्टरों व ऑटो टिपर की हवा तक निकाल दी। बावजूद इसके नगर परिषद को कुछ पार्षदों और सामाजिक संस्थाओं का साथ मिला, जिसकी बदौलत चार दिन बाद शहर से 10 प्रतिशत कचरे का उठान हुआ। हालांकि इस सराहनीय प्रयास के बाद भी शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद के कर्मचारी 19 अक्तूबर बुधवार से हड़ताल पर हैं। और इसके चलते पिछले चार दिनों से शहर से कचरे की उठान प्रक्रिया बाधित है। शनिवार को भी सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय मे धरना दिया। इन कर्मचारियों को पता चला कि कुछ पार्षद और सामाजिक संस्थाएं शहर में कचरा उठान में मदद के लिए तैयार हैं। नगर परिषद अधिकारी कचरा उठान के लिए उन्हें वाहन मुहैया करवा रहे हैं। इसके बाद हड़ताल में शामिल कुछ कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में खड़े सभी वाहनों की हवा निकाल दी जिससे शहर से कचरा उठान न हो सके।
वहीं, पार्षदों और संस्थाओं ने समझ से काम लेते हुए बिना नगर परिषद अधिकारियों की मदद से अपने स्तर पर तीन ट्रैक्टर और जेसीबी का प्रबंध कर शहर में पांच जगहों से कचरे का उठान करवाया। उनकी इस पहल के नगर परिषद अधिकारी भी मुरीद हो गए। इन पार्षदों ने न केवल डंपिंग यार्ड तक कचरा पहुंचाने का प्रबंध किया, बल्कि उठान में खुद भी जुट गए। उनके प्रयास स्थानीय लोगों ने भी खूब सराहा।
विज्ञापन

- अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस में दी हालातों की जानकारी
शनिवार को मुख्य सचिव के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में भी नगर परिषद अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने शहर में बने हालातों की जानकारी दी। वीसी में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं और पार्षदों के इस प्रयास को मुख्य सचिव ने काफी सराहा और अन्य संगठनों से संपर्क कर उन्हें भी इस मुहिम में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारी सीजन में शहर को स्वच्छ बनाया जा सके।
- चेयरमैन के कार्यालय के बाहर लगाए नारे
हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने धरनास्थल पर सरकार और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं कुछ महिला सफाई कर्मी चेयरमैन बक्शीराम सैनी के कार्यालय के बाहर पहुंची और नारेबाजी कर रोष जताया। हालांकि चेयरमैन उस दौरान कार्यालय में मौजूद नहीं थे। वो डंपिंग प्वाइंट्स से कचरे का उठान करवाने वाले पार्षदों के साथ मौजूद थे।
सफाई कर्मचारी शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। शहर के पार्षदों और सामाजिक संस्थाओं ने अच्छी पहल कर कचरे का उठान कराने में हरसंभव सहयोग किया। नगर परिषद कार्यालय में खड़े वाहनों की हवा निकालने की बात सही है।
विज्ञापन

-सतेंद्र दहिया, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें