फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम टीमों ने पकड़े 77 कुंडीमार, 14 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के शहर व गांवों में सोमवार सुबह छह बजे हिसार मुख्यालय व जिले की बिजली निगम की टीमों ने कार्रवाई कर चोरी के 77 मामले पकड़े हैं। इन पर 14 लाख का जुर्माना लगाया गया है और 48 घंटे में जुर्माना भरने की हिदायत दी गई। निगम टीमों ने एक दिन में 155 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन

बिजली की चोरी रोकने के लिए सोमवार सुबह ही हिसार मुख्यालय व जिले की निगम टीमों ने सूर्योदय होने से पहले ही घरों में दस्तक दी और कुंडीमारों पर कार्रवाई की। पुलिस बल के सहयोग से निगम टीमों ने गांव इमलोटा, बिगोवा, पातुवास, महराणा, ढाणी फौगाट में सुबह छह बजे चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मीटर व तारों आदि के अलावा लोड की भी जांच की गई। इन पांच गांवों में बिजली चोरी के 14 केस पकड़े गए। इन पर 2.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार बिजली निगम की टीमों ने शहर में भी कई प्रतिष्ठानों व मकानों में चेकिंग की। इनमें से आठ प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वालों पर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा टीम ने जिले के अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई करते हुए 55 जगहों पर चोरी के मामले पकड़े हैं और करीब नौ लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्हें 48 घंटों में यह जुर्माना राशि भरने के निर्देश दिए गए। बिजली चेकिंग टीम में चरखी दादरी लैब से एसडीओ संजय कुमार, जेई अशोक कुमार, फोरमैन राजपाल, फोरमैन श्रीभगवान शामिल रहे।
लाइन लोस कम करने के लिए निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। लोग बिजली की चोरी नहीं करेंगे तो 24 घंटे सस्ती बिजली मिल सकेगी। निगम को भी फायदा होगा और उपभोक्ता पर भी आर्थिक दबाव नहीं पड़ेगा। बिजली चोरी रोकने के लिए सोमवार को जिले में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन यादव, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें