फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

702 लोगों को लगाई वैक्सीन, सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर बुजुर्ग महिला को वैक्सीन की डोज देतीं स्टाफ नर्स। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिले में एकतरफ स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना वैक्सीनेशन कार्य कर रहा है तो वहीं, दूसरी ओर नए संक्रमित मिलने का सिलसिला भी जारी है। वीरवार को जहां 702 लोगों को वैक्सीन की डोज वहीं सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि वीरवार को दस स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के लिए सेशन लगाए गए। बौंदकलां सीएचसी में 58, अचीना पीएचसी में 90, रानीला में चार, सांवड़ पीएचसी में 131, हड़ौदी पीएचसी में 39, मानकावास पीएचसी में 20, छपार पीएचसी में 57, शहर के मातृ-शिशु अस्पताल में 25 और सिविल अस्पताल में 220 और गोपी सीएचसी में 52 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि आठ दिन में 17000 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि वीरवार को सांवड़ गांव में तीन नए केस मिले हैं। संक्रमितों में 54 वर्षीय व्यक्ति, 55 और 54 साल की दो महिला शामिल हैं। उनके अलावा चरखी दरवाजा निवासी 36 साल की महिला, अख्त्यारपुरा निवासी 33 साल की महिला, बादल निवासी 93 साल की बुजुर्ग और शहर के प्रेम नगर निवासी 48 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है। फिलहाल जिले में 61 संक्रमित उपचाराधीन हैं।
विभाग ने लिए 673 सैंपल : सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना जांच के लिए जिले से 673 नए सैंपल लिए हैं। आठ अप्रैल तक जिले में 144907 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1389 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। वीरवार को नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 1601 हो गई है, अब तक 26 संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 1514 स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें