फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त हुआ चरखी दादरी, 98.28 प्रतिशत रहा रिकवरी रेट

विज्ञापन
सिविल अस्पताल के आईसीयू में खाली पड़े बेड। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
दस महीने के लंबे समय के बाद चरखी दादरी कोरोना मुक्त हो गया है। सिविल अस्पताल के आईसीयू और कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधायुक्त सभी बेड खाली हैं, जो एक सुखद अनुभव का अहसास करवा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले के कोरोना मुक्त होने की पुष्टि की है। जिले का ओवरऑल रिकवरी रेट 98.28 फीसदी रहा जबकि डेथ रेट 1.71 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

सीएमओ सुदर्शन पंवार और कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर गौरव भारद्वाज ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि दादरी लोगों के सहयोग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिला अब कोरोनामुक्त हो गया है। जिले में गत अप्रैल में पहला कोरोना संक्रमित मिला था। हालांकि हिंडोल निवासी संक्रमित ने पांच दिन में ही कोरोना को मात दे दी थी। जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत सितंबर में हुई थी। अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में 24 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। गत जनवरी में एक संक्रमित की मौत हुई, जिसके बाद जिले में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 26 पहुंच गया। 31 अगस्त तक के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो जिले में 290 कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि 211 स्वस्थ हुए थे।
शहर की बजाय ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादा संक्रमितों की हुई मौत
जिले में कोरोना से 26 मौतें हुई हैं और इनमें से 17 मृतक ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले थे। शहरी क्षेत्र के नौ कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। दम तोड़ने वाले संक्रमितों में 14 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई हैं, उनमें से 95 प्रतिशत 50 से अधिक उम्र के हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर में कोरोना ने ढहाया कहर, दिसंबर में सुधरे हालात
कोरोना संक्रमण के दस माह की अगर बात करें तो अक्तूबर में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अक्तूबर में 355 लोग संक्रमित मिले, जबकि 341 संक्रमित स्वस्थ हुए। अक्तूबर में आठ संक्रमितों की मौत हुई। सितंबर में 334 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 171 लोग स्वस्थ हुए। नवंबर में 345 संक्रमित मिले, जबकि 341 स्वस्थ हुए। दिसंबर में 171 कोरोना संक्रमित मिले जबकि 338 ने कोरोना को मात दी। दिसंबर में आठ संक्रमितों की मौत हुई। एक फरवरी को जिला स्वास्थ्य विभाग ने दादरी को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया।
वैक्सीनेशन : पहले चरण का 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, दूसरे चरण की तैयारी
कोरोना वैक्सीनेशन की अगर बात करें तो दादरी जिले ने पहला चरण का 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। जिले में 2739 सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत्त स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड दी जानी है और अब केचल 188 कर्मचारी ही शेष हैं। अब स्वास्थ्य विभाग फ्रंट लाइन वर्कर्स के दूसरे चरण में की जाने वाली वैक्सीनेशन की तैैयारियां में जुटा है।
कोरोना काल में ये मिलीं सुविधाएं
- 11 वेंटिलेटर
- 30 मेडिकल ऑफिसर
- सात आईएलआर
- तीन डीप फ्रिजर
- वैक्सीन वैन
- ट्रू नेट मशीन
स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत लाई रंग, लोग अभी न छोड़े सावधानियां: सीएमओ
दादरी जिला कोरोना मुक्त हो गया है। इसका श्रेय स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और लोगों की सूझबूझ को जाता है। लोगों से अपील है कि सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन जैसी हिदायतों का अभी पालन करते रहें। किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई न बरतें। संसाधनों और स्टाफ की कमी के चलते कोरोना से जंग लड़ने में थोड़ी दिक्कतें आईं, लेकिन प्रशासन की मदद और स्टाफ के सहयोग से हमने कोरोना जैसी महामारी से पार पा लिया।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें