फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटा मिले संक्रमित, कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 132

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले और मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 132 हो गई है।जिला में अब संक्रमण के 43 एक्टिव केस हैं। दोनों मां-बेटा पॉजिटिव शहर के लोहारू रोड स्थित कॉलोनी के रहने वाले हैं। मां 54 वर्ष व बेटा 30 वर्ष के हैं, दोनों कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हैं। उक्त कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट 20 जुलाई को आई थी।
विज्ञापन

मां-बेटा के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल 22 जुलाई को लिए गए थे। 24 जुलाई को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल दोनो घर पर ही हैं। दोनो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। अभी तक आए कुल 132 केसों में से 88 ठीक हो चुके है। 1599 लोग सर्विलेंस का समय पूरा कर चुके हैं और 1725 लोग होम क्वारंटाइन में हैं। 15 लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 11 लोगों को क्वारंटाइन सें-टर में रखा गया है। अभी तक टेस्ट के लिए भेजे गए 6721 सैंपल में से 6512 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 77 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिला में संक्रमण के प्रति बढ़ती लापरवाही की वजह से मामलों की संख्या भी बढ़ रही है। लघु सचिवालय सरल केंद्र, बैंकों में ज्यादा भीड़ बनी रहती है। बाजारों में भी लोग बिना मास्क के घूमते देखे जा सकते हैं। हालांकि पुलिस की ओर से प्रतिदिन चालान भी किए जा रहे हैं। सामाजिक संगठन लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से शहर व गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों को संक्रमण से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें