फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट से लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण एक नया मामला आया है। जिले में अब 31 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को तीन मरीजों को ठीक होने पर स्वास्थय विभाग ने घर भेज दिया। अभी तक आए कुल 94 संक्रमितों में से 62 ठीक हो चुके हैं। 1562 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं और 1704 लोग होम क्वारंटीन में हैं। नौ लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 12 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। अभी तक टेस्ट के लिए भेजे गए 5747 सैंपल में से 5514 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 139 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को मिला कोरोना संक्रमित व्यक्ति गांव नरसिंहवास का निवासी है। वह दिल्ली एयरपोर्ट पर काम करता है। शुक्रवार को उसकी कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आई है। उसे सिविल अस्पताल में बुलाया गया है, ताकि उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा सके। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। लोगों को इस रोग के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। खान-पान विशेष ध्यान देन की जरूरत है। शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाए जाने की जरूरत है ताकि शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूती से बीमारियों से लड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें