फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी रिजर्व कंपनी के दो जवानों समेत छह मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करता कर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मियों और एक सैनिक समेत जिले में छह और कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। संक्रमितों का कनेक्शन कोलकाता, दिल्ली और गुरुग्राम से है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को ट्रेस करते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। संक्रमितों की उम्र 25 से 42 साल के बीच है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है और इनमें से 32 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि मंगलवार देर शाम ही इन सभी की पॉजिटिव रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को मिली है। उन्होंने बताया कि संक्रमित खोरडा, बीजणा, अचीना व महेंद्रगढ़ जिले के झुक और माधवगढ़ के रहने वाले हैं। इन सभी के गत 21 जून को सैंपल लिए गए थे और 23 जून की शाम रिपोर्ट आई है।
ये छह रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले जिले में 63 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं, जिले में मंगलवार दोपहर तक 26 एक्टिव केस थे। छह नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 69 और एक्टिव केस 32 हो गए। अब तक जिले में 36 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि एक की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि खोरडा गांव निवासी 25 और 26 वर्षीय दो भाई संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अचीना निवासी 28 वर्षीय सैनिक भी संक्रमित मिला है। बीजणा गांव निवासी 42 वर्षीय ट्रांसपोर्टर भी संक्रमित पाया गया है। देर रात ही स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है।
महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं दोनों पुलिसकर्मी
संक्रमित मिले दोनों पुलिसकर्मी मूलरूप से महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं। दोनों पुलिसकर्मी 27-27 साल के हैं। वो दादरी एसपी रिजर्व कंपनी में तैनात हैं। पुलिसकर्मी संक्रमित मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाने की कवायद शुरू कर दी है।
ट्रांसपोर्टर दिल्ली से तो सैनिक लौटा कोलकाता से
संक्रमित मिला बीजणा गांव निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में ट्रांसपोर्टर है। वो 21 जून को लौटा था और उसी दौरान उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। वहीं, अचीना गांव निवासी 28 वर्षीय सैनिक की कोलकाता में पोस्टिंग है और वह गत 20 जून की रात लौटा था और 21 को सैंपल देने अस्पताल आया था। खोरडा निवासी संक्रमित दोनों भाई मानेसर मारूति कंपनी में सुरक्षा गार्ड हैं। वो 20 को आए थे और 21 जून को अस्पताल सैंपल देने पहुंचे थे।
70 फीसदी संक्रमित मिले जून माह में
जिले में अब तक सामने आए कोरोना पॉजिटिव केस में से 70 फीसदी जून माह में मिले हैं। एक से 24 जून तक जिले में 48 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक जून को सात, दो को चार, तीन को छह, सात को तीन, आठ को एक, नौ को पांच, 11 को एक, 13 को दो, 15 को चार, 17 को दो, 18 को एक, 19 को एक, 20 को दो, 21 को दो, 23 जून को एक और 24 जून को छह कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या हुई 30
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन 30 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर चुका है। हालांकि अब कंटेनमेंट जोन का एरिया घटाकर भी काफी कम कर दिया गया है। करीब सात क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो चुके हैं जबकि 23 अभी कंटेनमेंट जोन में ही है। कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग 50 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर चुका है।
संक्रमित साथी के संपर्क में आए थे दोनों पुलिसकर्मी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित मिले पुलिस रिजर्व कंपनी के दोनों जवान साथी के संपर्क में आए थे। भिवानी निवासी तीसरे जवान का सैंपल भिवानी से भेजा गया था और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद ही इन दोनों जवानों के सैंपल लिए गए थे और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीसरा पॉजिटिव जवान भी रिजर्व कंपनी का ही है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम छह लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है, जिनमें 32 एक्टिव केस हैं।
- डॉ. मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें