फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन के लिए जमा करवानी होगी 30 हजार रुपये सहमति राशि

Wed, 03 Apr 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। बिजली टयूबवेल कनेक्शन के लिए किसान को सहमति राशि के रूप में 30 हजार रुपये निगम में जमा करवाने होंगे। यह राशि एस्टीमेट कीमत में से घटा दी जाएगी। ट्यूबवेल कनेक्शन लेने वाले किसान से ही निगम लाइन व ट्रांसफार्मर आदि का पूरा खर्च लेगा। निगम अधिकारियों की अपील है कि जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है, वो सहमति राशि जमा करवाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें।
जिले के रेतीला क्षेत्रों में टयूबवेल से सिंचाई की जाती है। इन क्षेत्रों में भूमिगत जलस्तर 450 फीट नीचे तक है। जिले के बाढड़ा में 930 किसानों को टयूबवेल के बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इनमें से अब 641 ने निगम के पास सहमति राशि जमा करवा दी है। जिन किसानों की राशि जमा हो रही है, निगम उनके एस्टीमेट तैयार करवा रहा है, ताकि टेंडर लगाकर कनेक्शन देने का काम शुरू हो सके।
विज्ञापन

ट्यबवेल के लिए बिजली कनेक्शन देने का मसला कई सालों से लटका हुआ था। अब इसने थोड़ी गति पकड़ी है। जिले के बाढड़ा व झोझूकलां ब्लॉक में ट्यूबवेल ज्यादा संख्या में हैं। शेष भागों में नहरी पानी से खेतों की सिंचाई की जाती है। इन क्षेत्रों में कुछ किसानों ने सोलर आधारित टयूबवेल कनेक्शन भी ले रखे हैं।



ये है बिजली निगम की योजना
अब निगम की योजना है कि आने वाले 15 दिन में सहमति राशि जमा करवाने वाले किसानों के एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगवा दिए जाए ताकि इनको कनेक्शन दिया जा सके। बिजली निगम अधिकारियों ने कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को डिमांड नोटिस भेज रखे हैं। अब किसान नोटिस के अनुसार सहमति राशि जमा करवाने में देरी कर रहे हैं।
विज्ञापन




वर्जन:
किसान के बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए शुरुआत में सहमति राशि के रूप में 30 हजार रुपये बिजली निगम में जमा करवाने है। बाद में यह राशि एस्टीमेट कीमत में से घटा दी जाएगी। किसानों को चाहिए कि वे सहमति राशि जल्द जमा करवाए ताकि उनको कनेक्शन देने की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके। - सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें