फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार से सबक लेना होगा : मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कांग्रेस को वोट चोरी से पहले टिकट चोरी रोकने पर काम करना होगा। 2024 के विधानसभा चुनाव में हार से सबक लेना होगा। यह कहना है पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व बाढड़ा के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता रणसिंह मान का।
पूर्व सीपीएस मान ने अपने निवास पर राव नरेंद्र सिंह को प्रदेशाध्यक्ष व भूपेंद्र हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी। कहा कि 2029 में जीत के लिए कांग्रेस को एकजुट होकर काम करना होगा। मान ने कहा कि जिनको 2024 के विधानसभा चुनाव में फ्री हैंड मिला वे जीत के लिए रणनीति नहीं बना पाए।
विज्ञापन

मान के अनुसार, राहुल गांधी ने भी माना है कि फ्री हैंड देने के बाद भी कांग्रेस हरियाणा में जीती हुई बाजी हार गई। इसका कारण टिकट वितरण में खामियां रहा। कांग्रेस को इस हार से सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन

मान ने कहा कि टिकट चोरी न हो और चुनावों में प्रत्याशी न थोपे जाएं। लोगों की भावनाओं के अनुरूप टिकटों का वितरण नहीं हुआ तो कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई। उम्मीद है कि भविष्य में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की जोड़ी कांग्रेस को मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें