फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हास्य व्यंग्य से भरपूर स्किट ने दर्शकों को हंसाया, रागनियों ने भरा देशप्रेम

विज्ञापन
शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में नाटक की प्रस्
विज्ञापन
- लोकनृत्य, रागनी और स्किट में 36 टीमों ने की भागीदारी, विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल में जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न खंडों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली 36 टीमों ने भाग लिया।

दूसरे दिन समूह लोकनृत्य, एकल लोक नृत्य, रागनी एवं स्किट विधाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को दो मंचों पर संचालित किया गया। स्किट प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने हास्य-व्यंग्य और सामाजिक मुद्दों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब हंसाया। कई प्रस्तुतियों ने समाज में व्याप्त बुराइयों पर तीखा कटाक्ष भी किया। रागनी प्रतियोगिता में बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग से सराबोर रागनियां प्रस्तुत कर भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


समूह लोकनृत्य और एकल लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने तो पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरी। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक सुनील सांगवान की पत्नी सुनीता सांगवान मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को इनामी राशि के चेक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। सांस्कृतिक महोत्सव के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश साहू ने प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया।
इस प्रकार रहे परिणाम
स्किट प्रतियोगिता :

प्रथम स्थान – रावमावि मंदौला
द्वितीय स्थान – रावमावि झोझूकलां

तृतीय स्थान – राकवमावि बाढड़ा
एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – रावमावि हड़ौदी

द्वितीय स्थान – पीएमश्री कन्या स्कूल दादरी

तृतीय स्थान – पीएमश्री स्कूल छपार
जिलास्तर पर प्रदान की गई पुरस्कार राशि
लोक नृत्य (समूह)
प्रथम पुरस्कार : ₹10,000/-

द्वितीय पुरस्कार : ₹8,000/-

तृतीय पुरस्कार : ₹6,000/-

लोक नृत्य (एकल)

प्रथम पुरस्कार : ₹4,100/-

द्वितीय पुरस्कार : ₹3,100/-

तृतीय पुरस्कार : ₹2,100/-

रागनी (एकल)

प्रथम पुरस्कार : ₹4,100/-

द्वितीय पुरस्कार : ₹3,100/-

तृतीय पुरस्कार : ₹2,100/-

स्किट (समूह)

प्रथम पुरस्कार : ₹10,000/-

द्वितीय पुरस्कार : ₹8,000/-

तृतीय पुरस्कार : ₹6,000/-
फोटो 37 से 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें