फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वोट चाेरी के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
दादरी में वोट चोरी के विरोध में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम को दादरी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील धानक की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए रोज गार्डन से लेकर भगवान परशुराम चौक तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक ने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी करके केंद्र और हरियाणा में अपनी सरकार बनाई है। उनका कहना था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को इस मामले में जो खुलासा किया है, उसने यह सिद्ध कर दिया है कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है।
कैंडल मार्च में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और लोकतंत्र की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। सुशील धानक ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस जुल्म के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक कर्नल रघुवीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक सांगवान, वीरेंद्र पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें