फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर सभी शिकायतों का समाधान करें संबंधित अधिकारी : डॉ. विरेंद्र

Thu, 02 Jul 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए अधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय हाल में समाधान शिविर आयोजित हुआ। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायत के समाधान के लिए मौके पर जाकर स्थिति की जांच करें व इसके साथ-साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त हुई शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान एसडीएम ने एक-एक शिकायत को गंभीरता के साथ सुना व संबंधित अधिकारियों को निश्चित समयावधि में समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में अवैध कब्जे व पेंशन व अन्य विभिन्न तरह की शिकायतें प्राप्त हुई। जमीनी विवाद केस में धोखाधड़ी का शिकार होने की शिकायत, पेंशन बनवाने से संबंधित, पहचान पत्र ठीक करवाने, बिजली बिल, पीपीपी आईडी में मोबाइल नंबर ठीक करवाने, मकान बनाने के लिए सरकारी योजना से संबंधित मदद और रुकी हुई बुढ़ापा पेंशन को जारी करवाने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
उन्होंने मौके पर समाधान होने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा किया बाकी शेष शिकायतों के निवारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें