फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहर किनारे पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Thu, 02 Jul 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव हड़ौदा कलां निवासी एक युवक ने वीरवार को गांव के पास नहर किनारे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव हड़ौदा कलां निवासी 36 वर्षीय हरकेष राजमिस्त्री का काम करता था। वीरवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे एक ग्रामीण ने उसे नहर किनारे पेड़ से फंदे पर लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुनील ने बताया कि मृतक की पत्नी संतोष के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें