एसडीएम के प्रवाचक बिमलेश को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदाधिकारी।
बाढड़ा। कस्बे के सर छोटूराम किसान भवन में भाकियू की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने की। बैठक में किसानों की मांगों व समस्याओं के लिए विचार- विमर्श किया गया। इस दौरान एसडीएम के प्रवाचक विमलेश को मुआवजा की मांग के लिए ज्ञापन दिया गया।
भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने कहा कि क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों की अधिकतर फसलें चौपट हो चुकी हैं। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। भाकियू नेता हरपाल सिंह ने बताया कि लगातार बारिश से कपास, बाजरा, मूंग सहित कई अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसान आर्थिक संकट में हैं और उनकी मेहनत पानी में डूब गई है।
किसान नेता ने मांग की है कि सरकार क्षतिपूर्ति पोर्टल खोले ताकि प्रभावित किसान अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन कर मुआवजा प्राप्त कर सकें। भाकियू ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पोर्टल शुरू नहीं किया गया तो किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर रामअवतार, सत्यवीर, ओमप्रकाश, कमल सिंह, गिरधारी, सुखवीर, ईश्चर, कृष्ण, महावीर आदि मौजूद रहे।