फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांवड़ में 5 लाख से बनाया जाएगा सार्वजनिक शौचालय

Mon, 30 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। गांव सांवड़ बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय के कार्य को स्वीकृति मिल गई है। सेवा संकल्प संगठन की ओर से शौचालय बनवाने की मांग की जा रही थी। डी प्लान स्कीम के तहत शौचालय निर्माण के लिए राशि मंजूर कर दी गई है।
संगठन प्रतिनिधि जतिन गर्ग ने बताया कि सांवड़ गांव के बस स्टैंड पर सुविधाओं के अभाव के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेवा संकल्प संगठन ने समस्याओं को अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के सामने उठाया। मुख्य समस्याओं में से एक बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय का न होना है।
विज्ञापन

इससे महिलाओं-बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। देर रात व सुबह जल्दी चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही दुकानदारों को भी लघुशंका के लिए खुले का प्रयोग करना पड़ रहा है।
संगठन ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर दुकानदारों, राहगीरों व ग्रामीणों को शामिल किया और उनकी मांग को सिरे चढ़ाने के लिए लगातार मुद्दा उठाया। अब 5 लाख रुपये की राशि से सार्वजनिक शौचालय का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सांवड़ सरपंच प्रतिनिधि गौरव चौबारला व ग्रामीणों ने संगठन व अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान अजय, गौरव, जतिन चौहान, आशिष, रवि, दीपक, सतपाल, रविंद्र, महेश, निखिल, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें