फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग जुलाई को मनाएगा डेंगूरोधक माह

Mon, 30 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग जुलाई को डेंगूरोधक माह के रूप में मनाने जा रहा है। इस दौरान जिले भर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव व शहर में घरों में जाकर लारवा की जांच करेंगी। बुखार पीड़ित मरीज के खून का नमूना लेकर लैब में जांच करवाई जाएगी। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। टीमें डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने का काम कर रही हैं।
अभियान को सफल बनाने के लिए 498 टीमों का गठन किया गया है। विभाग की ओर से नियुक्त सभी टीमें घर-घर पहुंच कर पानी की टंकी, कूलर, टायर आदि में भरे पानी में लारवा की जांच करेंगी। बारिश के सीजन के दौरान डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। विभाग की टीमें स्कूलों और कॉलेजों में जाकर जागरूकता रैलियां भी निकालने का काम करेंगी। ताकि, समय रहते लोगों में डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुहिम के तहत जिले भर में 390 तालाबों में गंबूजिया मछली का बीज डलवाने का काम किया जा रहा है। पहले चरण में 210 स्थायी तालाबों में गंबूजिया मछली का बीज डाला गया। शेष तालाबों में बारिश के बाद गंबूजिया मछली का बीज डाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें