फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फतेहगढ़ में कम्यूनिटी सेंटर तो मौड़ी में बनाया जाएगा आंबेडकर भवन

Sat, 20 Jan 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के सांसद धर्मबीर सिंह।
विज्ञापन
बाढड़ा। एचडीआरएफ योजना के तहत 18 विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली हैं। सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि ढाणी फौगाट में 11,00,000 रुपये से ब्राह्मण समुदाय भवन में शेड, फतेहगढ़ में सात लाख की लागत से कम्यूनिटी सेंटर, मौड़ी में चार लाख की लागत से आंबेडकर भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार बलकरा में सात लाख की राशि से पिछड़ा वर्ग चौपाल, कादमा में सात लाख की राशि से गोगापीर मंदिर में शेड, बिरहीकलां में दस लाख की राशि से कम्यूनिटी सेंटर, बरसाना में पांच लाख की राशि से स्कूल में सीमेंटेड परिसर, बधवाना में दस लाख की राशि से पिछड़ा वर्ग चौपाल, बौंद खुर्द में 12,56,000 की राशि से खेल मैदान भवन, लोहरवाड़ा में दस लाख की लागत से अनुसूचित वर्ग चौपाल निर्माण अचीना में शेड निर्माण के लिए पंद्रह लाख, रानीला में मैन चौपाल निर्माण के लिए 12,88,000 रुपये की योजना को मंजूरी मिली है।
इसके अलावा कारी रुपादास में दस लाख की लागत से जांगड़ा कम्यूनिटी सेंटर, चांगरोड में वाटर टैंक व अनुसूचित जाति चौपाल निर्माण के लिए दस लाख, पातुवास में अनुसूचित वर्ग की चौपाल के लिए तेरह लाख, खातीवास में सामान्य चौपाल निर्माण के लिए तेरह लाख, झिंझर में आंबेडकर भवन के लिए बारह लाख की राशि मंजूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें