फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस के साथ वार्ता विफल, भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया न्याय दिलाने का वादा

Sat, 20 Jan 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में लघु सचिवालय गेट पर प्रदर्शनकारी खेमा को संबोधित करतीं भाजपा जिलाध्यक्ष किरण कलकल
विज्ञापन
चरखी दादरी। फर्जी मुठभेड़ और 10 लाख की रिश्वत के मामले में शिकायतकर्ता पक्ष का धरना 13वें दिन जारी रहा। शनिवार को पुलिस अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचा और बातचीत की, लेकिन यह वार्ता विफल रही। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल और भाजपा जिला महामंत्री राजेश बंटी भी प्रदर्शनकारी खेमा में पहुंचे और उन्होंने न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शनिवार को संदीप फौगाट, किसान नेता जगबीर घसौला, रणबीर घिकाड़ा, पूर्व पंच सुखबीर, अधिवक्ता शरत चौधरी, सरपंच धर्मपाल, पूर्व पार्षद कुलदीप गांधी आदि ने धरनास्थल पर पहुंचकर इस मामले पर अपने विचार रखे और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को कोसा। दोपहर में भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. किरण कलकल धरने पर पहुंचीं और न्याय की लड़ाई में शिकायतकर्ता पक्ष के साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी खेमा का दुख जायज है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जिला अध्यक्ष बाद में हूं, जबकि उससे पहले इस समाज का हिस्सा हूं। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिवक्ता संजीव तक्षक ने कहा कि पिछले 12 दिन से दादरी की जनता न्याय की गुहार लगा रही है। बच्चे, बूढ़े व माताएं इस ठंड में धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं, जबकि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जस की तस है। उन्होंने कहा कि धरने से जाने के बाद सांसद द्वारा कार्रवाई को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इस चुप्पी से धरनारत व्यक्तियों में सांसद के प्रति भी रोष है। यहां तक कि दादरी विधायक सोमबीर सांगवान ने भी जांच स्थानांतरण करवाकर कार्रवाई करवाने के नाम पर पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन





शनिवार को पुलिस अधिकारी वार्तालाप करने के लिए पहुंचे। धरनारत लोगों ने नैतिकता का पालन करते हुए एक मेहमान की तरह उनके साथ चाय पी और वार्तालाप की। इसके बाद थाना शहर में बैठकर पुलिस अधिकारियों के साथ शिकायतकर्ता पक्ष की बातचीत हुई, लेकिन सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। संजीव तक्षक, अधिवक्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें