बाढ़ड़ा। गांव श्यामकला स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर परिवार सहित काम करने वाले 24 वर्षीय युवक ने परिवार में हुई आपसी कहासुनी के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतक की उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी उदयराज था है। एएसआई उदयभान ने बताया कि उदय पिछले कुछ समय से श्यामकला गांव के एक पोल्ट्री फार्म पर अपने परिवार के साथ रहकर काम कर रहा था। मंगलवार को परिवार में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। इसके बाद देर रात उदय ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सपना के बयान पर आत्महत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।